सिरसागंज। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिन्हा, वरिष्ठ जज एवं सचिव विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ, जनपद् - फिरोजाबाद, पं० सीताराम शर्मा, सदस्य लोग अदालत, एवं श्रीमती सरोज शर्मा, सदस्य लोक अदालत रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर पी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिन्हा ने छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों जैसे घरेलू हिंसा, यौन शोषण, दहेज हत्या, छेड़छाड़, एवं बलात्कार आदि से संबंधित कानूनों से अवगत करा छात्राओं के सवाल भी लिए। इसके अतिरिक्त पं सीताराम शर्मा एवं श्रीमती सरोज शर्मा ने विधिक साक्षरता के संबंध में अपने विचार रखे एवं छात्राओं को जागरुक किया। इसके साथ ही एडीओ, समाज कल्याण विभाग शिव प्रकाश दीक्षित एवं उनकी टीम ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राजनीतिशास्त्र की प्राध्यापक डॉक्टर प्रियंका सिंह ने छात्राओं के समक्ष इस जागरूकता अभियान की आवश्यकता एवं विभिन्न महिला संबंधित प्रावधान क्यों प्रकाश में आए छात्राओं को समझाया। मंच संचालन संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कांति शर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० राधेश्याम सिंह, डॉ० संजीव कुमार, डॉ० सुरेश, डॉ ० सोनल, डॉ० मनोज, अभिषेक प्रकाश, एकता श्रीवास्तव आदि प्राध्यापकों ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आर पी शर्मा ने अपना उद्बोधन दिया। छात्राओं के उत्साह एवं जागरूकता को देख मुख्य अतिथि प्रसन्न हुईं।
Posted On:Thursday, October 7, 2021