नगला खंगर क्षेत्र में गोली मार की गयी लूटपाट मामले में घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज.एसएसपी अशोक कुमार,सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार रहे मौजूद वही एसएसपी ने दी मीडिया को जानकारी.आपको बता दे कि पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा नचिकेता झा द्वारा फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर में 10 दिसंबर को एक फौजी को गोली मार कर की गयी लूटपाट के घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज व थानाध्यक्ष नगला खंगर को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इस दौरान थाना नगला खंगर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। साथ ही उनके द्वारा थाना पर उपस्थित समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए क्षेत्र की आपराधिक घटनाओं, रोकथाम के उपायों, थाने पर उपलब्ध संसाधनों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद अशोक कुमार शुक्ल भी मौजूद रहे। एसएसपी अशोक कुमार ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।