मथुरा में जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Photo Source :

Posted On:Friday, November 24, 2023

फिरोजाबाद:- माध्यमिक शिक्षा विभाग मथुरा द्वारा आयोजित भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में किया गया। जिसका उदघाटन भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा  द्वारा किया गया।

फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आठ जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज जनपद के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2022 में चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के साथ जनपद के शिक्षक सूर्यकांत वर्मा एवं चरन सिंह के मार्गदर्शन में  श्री पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के शिवा, सोनू एवं डी ए वी इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद के आकाश कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा एवं निर्णायक मंडल के समक्ष किया। जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल छिपकली को पकड़ने यन्त्र, एडजस्ट हाइट एडजस्टेबल यूरिनल, हाथ में फ्रैक्चर होने पर आराम यन्त्र आदि प्रस्तुत किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल द्वारा सराहना की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए अग्रिम बधाइयां प्रदान कीं। में जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा फिरोजाबाद:- माध्यमिक शिक्षा विभाग मथुरा द्वारा आयोजित भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में किया गया। जिसका उदघाटन भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा किया गया। फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आठ जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज जनपद के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2022 में चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के साथ जनपद के शिक्षक सूर्यकांत वर्मा एवं चरन सिंह के मार्गदर्शन में श्री पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के शिवा, सोनू एवं डी ए वी इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद के आकाश कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा एवं निर्णायक मंडल के समक्ष किया। जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल छिपकली को पकड़ने यन्त्र, एडजस्ट हाइट एडजस्टेबल यूरिनल, हाथ में फ्रैक्चर होने पर आराम यन्त्र आदि प्रस्तुत किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल द्वारा सराहना की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए अग्रिम बधाइयां प्रदान कीं।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.