श्री सत्य साईं सेवा समिति ने गरीबों को बांटे गर्म वस्त्र

Photo Source :

Posted On:Monday, December 18, 2023

शिकोहाबाद। नगर में सर्दी का मौसम शुरू होते ही गरीबों का ख्याल रखने वाले लोग भी सामने आने लगे हैं। शहर की कुछ संस्थाएं भी इस नेक काम मंे पीछे नही रहती हैं। 

श्री सत्य सांई सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गरीब बस्तियो मे पहुंच कर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उनके परिवारो ठंड से बचाने के लिए स्वेटर एंव अन्य वस्त्र भेंट किए। ठंड के मौसम मे मुफ्त मे वस्त्र पाने वाले गरीबों के चेहरे खिल गए तथा वस्त्र पाने वाले लोगो ने वस्त्र वितरण करने वाले सभी समिति के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सत्य सांई सेवा समिति के पुष्कर तिवारी ने कहा कि समिति हमेंशा गरीबों, पिछड़ो, शोषितो, पीड़ितो की समिति रही है और गरीबों के लिए सदा संघर्ष करती रहेगी। हमारे के लिए गरीब का मान सम्मान और उसका हक सर्वोपरि है।

समिति के युवा समन्यवयक अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज गरीब जरूरत मंद बंधों के लिए ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्रों के अलावा अन्य वस्त्र  गरीबों को भेंट की गई। ईश्वर हमेंशा दूसरें की सेवा और मदद करने वालों के साथ रहता है और ईश्वर अच्छे पुण्य के कार्यो से प्रसन्न होता है। इसलिए हम मानव को बुरे कामों से दूर रहकर नर सेवा करना चाहिए क्योंकि यह नारायण सेवा के समान है।

इस अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति ओमवीर सिंह , संजीव यादव, भंवर सिंह, एपी शर्मा, राहुल सविता, रौनक गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.