फिल्म 'बैड न्यूज़' से विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का रोमांटिक गाना 'जानम' होगा 9 जुलाई को रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

विक्की कौशल , तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज़' का इंतजार ऑडियंस काफी बेसब्री से कर रही है। फिल्म केट्रेलर ने सबको पहले ही उत्साहित कर दिया है और फिल्म का पहला गाना 'तौबा तौबा' आज हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ा हुआहै। तौबा तौबा के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़ होने जा रहा है जिसका नाम है जानम।
 
यह एक रोमांटिक गाना है जिसमे विक्की और तृप्ति एक साथ नजर आएंगे और यह गाना 9 जुलाई को रिलीज़ होगा।
 
विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक शेयर करते हुए यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की , "जानमगाना 9 जुलाई को होगा रिलीज़।  फिल्म 'बैड न्यूज़ ' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 19 जुलाई को। "
 
गाने की इस झलक में आप विक्की और तृप्ति को क़ाफी ग्लैमरस और बोल्ड अवतार में देख सकते है। एक झलक देखकर हीउनके चाहने वाले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी विक्की और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहेहैं।
 
'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसको आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है । फिल्म को  हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमीविर्क की तिकड़ी देखने को मिलेगी।
 
फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.