ताजा खबर
Petrol Diesel Prices : पानी के भाव बिक रहा क्रूड! पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता लेकिन बिहार में बढ़े रेट   ||    Gold-Silver Price Today 7 April 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव   ||    SRH vs GT IPL Match : सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को चित, हैदराबाद में बजा गुजरात का डंका   ||    Stock Market Update: ट्रंप के टैरिफ वॉर से बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 4000 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 100...   ||    Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||    IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा   ||    Petrol-Diesel Price 05 April 2025: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी,जानिए क्या है आज का भाव   ||    Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट   ||    US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीड...   ||    पति-पत्नी, प्राइवेट तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... परेशान होकर किया दोस्त का कत्ल, 9 टुकड़ों में मिली ला...   ||    नए बिल में क्या है '12 साल की लिमिट' वाला प्रावधान, जिससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम   ||    टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में 'कत्लेआम'... बेपरवाह ट्रंप बोले- बड़े बिजनेस को फर्क नहीं, जो कम...   ||    ऐसे पतियों को भोगना पड़ता है नर्क, शास्त्रों के अनुसार पत्नी संग ये 5 काम हैं महापाप!   ||    +++ 

संसद धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ 6 धाराओं में हुई थी FIR, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, December 20, 2024

मुंबई, 20 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर धक्का-मुक्की केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 6 धाराओं में FIR हुई थी। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद परिसर में मकर द्वार पर INDIA ब्लॉक और भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की में ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए थे। सारंगी ने आरोप लगाया था कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो आकर उनके ऊपर गिरे। सारंगी जब मीडिया के सामने आए, तब उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई थी। दोनों को RML हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट ने कहा था दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है। उन्हें ICU रखा गया है। प्रताप सारंगी को काफी ब्लीडिंग हुई थी। उनका घाव भी गहरा था, इसलिए टांके लगाने पड़े। घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की थी। दूसरी तरफ कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे से बदसलूकी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

दरअसल, संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक और भाजपा सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। I.N.D.I.A. ब्लॉक अंबेडकर पर शाह के बयान की निंदा और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था। भाजपा सांसद भी अंबेडकर पर कांग्रेस की बयानबाजी का विरोध कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई। भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रताप चंद्र सारंगी मीडिया के सामने आए। उनके सिर पर रूमाल रखा था और खून निकल रहा था। इसके बाद सारंगी ने राहुल पर धक्का देने का आरोप लगाया। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी भी अपने साथियों के साथ चोटिल प्रताप चंद्र सारंगी को देखने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने सारंगी से क्या बातचीत की यह सामने नहीं आया। जब मीडिया ने राहुल से सवाल किया कि विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं-नहीं। आपके कैमरा में होगा। ये पार्लियामेंट का एंट्रेंस है, मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धकेल रहे थे, धमका रहे थे। ये हुआ है। धक्का-मुक्की से कुछ होता नहीं है। संसद में जाना हमारा अधिकार है।" आरोप है कि सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा जिससे वे सारंगी के ऊपर गिर गए। राजपूत को राम मनोहर लोहिया के ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रताप चंद्र सारंगी को देखकर मन पीड़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गईं। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।" भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज समेत NDA के 3 सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित 7 धाराओं में FIR दर्ज कराई। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और राजीव शुक्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बदसलूकी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दोनों घायल सांसदों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- आज संसद में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। मैं ईश्वर से दोनों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।

फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.