ताजा खबर

दिशा सालियान सुसाइड केस, पिता की हाईकोर्ट में याचिका, आदित्य ठाकरे पर FIR के साथ CBI जांच की मांग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

मुंबई, 20 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। उन्होंने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और बेटी की मौत की जांच CBI से कराने की मांग की गई है। इस याचिका को आदित्य ठाकरे ने इसे "असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश" बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से ये लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला कोर्ट में है, इसलिए हम इस पर वहीं जवाब देंगे। आज इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। बता दे कि 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उस समय दिशा के पिता ने जांच को संतोषजनक माना था। लेकिन अब याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। याचिका में सूरज पांचोली, डिनो मोर्या और मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आपको बता दे, भाजपा नेता नितेश राणे ने 3 साल पहले दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, दिशा के पेरेंट्स ने बेटी को बदनाम करने की साजिश बताते हुए नितेश पर ही केस दर्ज कराया था। अब 5 साल बाद दिशा के पिता का कहना है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस के पेश सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था। साथ ही, सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा, पहले दिशा सालियान के पिता ने कहा था वे कुछ नहीं जानते हैं, बेटी ने आत्महत्या ही की होगी। ये मुझे नहीं पता कि बाद में वह किस बात पर कह रह हैं कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। हालांकि, पहले की सरकार और अब की सरकार में फर्क है। वर्तमान मुख्यमंत्री अपने स्तर पर जो भी करेंगे सही करेंगे।

​​एनसीपी (SCP) के विधायक रोहित पवार, भाजपा ने 5 साल पहले भी बिहार चुनाव के समय सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर राजनीति की थी। अब फिर 4 महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर भाजपा ने दोबारा राजनीति शुरू कर दी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत: मैंने पूरे मामले की पुलिस जांच देखी है, यह हत्या नहीं एक दुर्घटना थी। उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। भाजपा-शिवसेना की औरंगजेब पर राजनीति करने की कोशिश फेल हो गई। औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं।

दिशा सालियान केस में उनके पिता के वकील निलेश ओझा ने बताया कि सितंबर 2023 में उन्होंने एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में शिंदे सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। उन्होंने आगे कहा कि 12 जनवरी 2024 को इस मामले में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और अन्य लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं हुई।

दरअसल, 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उस समय दिशा के पिता ने जांच को संतोषजनक माना था। दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीडियो उनकी मौत से एक घंटे पहले का था। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन भी नजर आ रहे हैं। दावा किया गया था कि दिशा ने वीडियो 8 जून, 2020 की रात 11:48 बजे दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे थे कि जब वे इतनी खुश थीं तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। हालांकि, वीडियो के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 2022 में भाजपा नेता नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत लेकर कई आरोप लगाए थे। राणे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एंटीलिया केस में जेल में बंद बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे से भी जोड़ा था।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.