रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़े थप्पड़, लिफ्ट में कुत्ता ले जाने पर हुआ विवाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 31, 2023

मुंबई, 31 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नोएडा में एक रिटायर्ड IAS ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद लिफ्ट में कुत्ता ले जाने का था। महिला लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाना चाहती थी। मगर, रिटायर्ड IAS ने महिला को ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर महिला भड़क गई। फिर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रिटायर्ड IAS ने महिला को कई थप्पड़ मारे। थोड़ी देर बाद महिला का पति आया और उसने रिटायर्ड IAS को पीट दिया। थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। मौके पर मौजूद आस-पास के लोगों ने महिला के पति और रिटायर्ड IAS को अलग किया। मगर, विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया। यह पूरा वाकया नोएडा के सेक्टर-108 के पार्क लॉरिएट सोसाइटी का है।

ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद CCTV फुटेज चेक किए। इसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट दिख रही है। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया। बता दें कि नोएडा में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने पर विवाद के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण ने डॉग पॉलिसी लागू की है। इसके तहत यदि लिफ्ट में डॉग को ले जाना है तो मुंह पर मजाल यानी जाली मास्क होना जरूरी है।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.