ताजा खबर
पत्नी के जन्मदिन पर मार्क जुकरबर्ग ने दी जबरदस्त सरप्राइज, नहीं रुकी प्रिसिला चैन की खुशी   ||    18वें बर्थडे से पहले बेटे का कत्ल कर बोली मां-यही उसका गिफ्ट, इतनी बेरहमी क्यों?   ||    जेलेंस्की और ट्रंप के बीच बहस के बाद यूक्रेन के साथ कौन-कौन से देश? देखें किसने बढ़ाया दोस्ती का हाथ   ||    ‘माफी क्यों मांगू, मैंने कुछ गलत नहीं किया…’, तीखी बहस के बार फिर ट्रंप पर बरसे जेलेंस्की   ||    डोनाल्ड ट्रंप Alpha Male जैसे दिखे…बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट जूडी जेम्स ने US प्रेसिडेंट के बारे में ऐस...   ||    पाकिस्तान का कर घाटा चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 606 अरब पाकिस्तानी रुपये पर: रिपोर्ट   ||    शिमला के बेड एंड ब्रेकफास्ट में लगी आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, 2 अन्य घायल   ||    Chhattisgarh Encounter: सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर;   ||    केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं चिंताजनक: सीएम विजयन   ||    Chamoli Avalanche: अब तक 47 मजदूरों को बचाया, एक की मौत और 8 की तलाश जारी   ||    भारत अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी   ||    M.K Stalin Birthday: पीएम, रजनीकांत समेत कई दिग्गज ने दी एम.के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई, इस तरीके ...   ||    Fact Check: 'तेलंगाना में हिंदुओं के घर में जबरन घुसे मुसलमान', इस फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रह...   ||    1 मार्च का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक महत्व   ||    Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें ...   ||    सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर का 98 साल की उम्र में निधन, करियर में बनाए थे सिर्फ 25 रन, अब इस दिग्गज ...   ||    Aaj Ka Panchang: आज फुलेरा दूज पर जानिए 1 मार्च के पंचांग का शुभ योग और राहु काल   ||    Petrol-Diesel: 1 मार्च की सुबह-सुबह क्या है 1 लीटर तेल की कीमत? टंकी फुल करवाने के पहले यहां चेक करे...   ||    Gold Price in Delhi: महंगा हुआ सोना, गहनों की खरीद पर पड़ेगा प्रभाव? जानें क्या यह निवेश का सही समय ...   ||    चैंपियंस ट्रॉफी- बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बेनतीजा:दोनों को एक-एक अंक मिले, ऑस्ट्रेल...   ||    +++ 

दिल्ली दंगों के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने दी चुनाव प्रचार के लिए पैरोल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 28, 2025

मुंबई, 28 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मंगलवार को दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए 6 दिन की सशर्त कस्टडी पैरोल दी है। ताहिर इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से मुस्तफाबाद सीट से कैंडिडेट हैं। ताहिर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'चुनाव में 4 दिन बचे हैं, हमें चुनाव प्रचार के लिए जल्द अंतरिम जमानत दी जाए।' ताहिर दिल्ली दंगों के आरोप में 4 साल 9 महीने से जेल में बंद हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार 3 फरवरी की शाम को खत्म हो जाएगा। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिन के समय (जेल मैनुअल के अनुसार 12 घंटे के लिए) चुनाव प्रचार के लिए रिहा किया जाएगा। रात में जेल लौटना होगा।' कोर्ट ने हुसैन को सुरक्षा खर्च के तौर पर हर दिन 2.47 लाख रुपए देने को कहा। इस तरह उन्हें 6 दिन में 14.82 लाख रुपए देने होंगे। वहीं, हुसैन के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया, चुनाव प्रचार के लिए केवल चार-पांच दिन बचे हैं। ऐसे में ताहिर को लोगों के बीच जाना होगा। जहां दंगे हुए थे, वहां उसका घर है। वह मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ रहा है। हम वादा करते हैं कि इस दौरान ताहिर घर नहीं जाएगा। होटल में रहेगा और इसकी पूरी डिटेल कोर्ट को दी जाएगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पैरोल याचिका का विरोध किया। कहा कि दिल्ली दंगों में ताहिर का रोल बेहद गंभीर था। अगर राहत मिली तो हर कोई जेल से नामांकन फॉर्म भरेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर हुसैन के वकील से पूछा, दंगे के अलावा और कितने मामले हैं जिसमें जमानत नहीं मिली है। हुसैन के वकील ने बताया, दो मामलों में जमानत के लिए निचली अदालत में उसकी अर्जी लंबित है। अगर कोर्ट अंतरिम जमानत देती है तो वो घर नहीं जाएगा, होटल में रुकेगा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजू ने कहा, 'उस पर (ताहिर) IB अधिकारी की हत्या का आरोप है। दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप है। इस दंगे में 56 लोगों की मौत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप 29 जनवरी को 2 बजे तक बताएं कि जमानत देने पर फोर्स और बाकी चीजों के लिए कितना खर्च आएगा।

आपको बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को मुस्तफाबाद सीट से नामांकन भरने के लिए ताहिर को कस्टडी पैरोल दी थी। इस दौरान चुनाव प्रचार के लिए जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। ताहिर की याचिका पर दो जजों की बेंच जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस पंकज मित्तल ने 20 और 22 जनवरी को सुनवाई की थी। 22 जनवरी को ताहिर की जमानत पर दोनों जजों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। मामले को तीन जजों की बेंच के पास भेजने का फैसला किया गया।

फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.