फिरोजाबाद। सोमवार को जिलभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शिष्यों ने अपने आध्यात्मिक गुरुओं का तिलक एवं माल्यार्पण कर पूजन किया। इसके बाद उनकी चरण वंदना कर आशीष लिया। गुरुजनों, साधु, संतों, महंतों को वस्त्र, फल और उपहार भेंट किए।
शिकोहाबाद में श्री सत्य सांई सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सांई मंदिर मिश्राना मौहल्ला पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वयोवृद्व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक आरोंज की आशालता शर्मा के अलावा नगर के पत्रकार बंधुओं एंव प्रवेन्द्र कुमार वन विभाग क्षेत्राधिकारी का सम्मान किया गया। जिसमें श्री सत्य सांई सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बढचढकर हिस्सा लिया।
इस मौके पर आदित्यकांत शर्मा, ओमवीर सिंह, भंवर सिंह, पुष्कर तिवारी, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रौनक गुप्ता, अरूणा गुप्ता, प्रमोद कुमार मिश्रा, वीणा गुप्ता, कंचन गुप्ता, कुसुमा शर्मा के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।