फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के डी आर इंटर कॉलेज, माधौगंज में किया गया। जिसका शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद विजय सिंह, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया।
विजय सिंह ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला समन्वयक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में जनपद फिरोजाबाद की जूनियर वर्ग की टीम 78 एवं सीनियर वर्ग की 94 कुल टीमों 172 के कुल 332 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें राज्य स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 03 टीम क्रमशः आदित्य प्रताप सिंह, खुशी एवं शिवांगी का चयन किया गया। इसके साथ 03 प्रतीक्षारत टीम अंशिका, मोहिनी एवं भावना राठौर का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में 03 टीम क्रमशः आकांक्षा शर्मा, अवन्तिका शर्मा, इक्षिता जैन का चयन किया गया। प्रतीक्षारत टीम में 03 टीम क्रमशः न्यासा वलेचा, प्रक्षाल जैन एवं रोहित राजपूत रखे गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ जे के अवस्थी, मनोज कुलश्रेष्ठ, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, सतवीर सिंह, प्रशान्त कुमार जैन एवं सौरभ यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप जादौन, पीयूष तिवारी, ध्रुव कांत झा, राजकुमार सिंह, शरद पोरवाल, दीपक कुमार, श्याम गुप्ता, शुभांकर यादव, सुनील जैन, हिमांशु भारद्वाज एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।