आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। जैसे-जैसे लीग चरण अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है, वैसे ही अब प्लेऑफ की तस्वीर साफ होती जा रही है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस—इन चार टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बीते मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। हालांकि चारों टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन अब असली जंग टॉप-2 पायदान को लेकर छिड़ गई है, जिससे प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 खेलने का मौका मिलेगा।
प्लेऑफ की चारों टीमें:
-
गुजरात टाइटंस (GT)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
-
पंजाब किंग्स (PBKS)
-
मुंबई इंडियंस (MI)
जहां एक ओर इन टीमों ने टॉप-4 में जगह बना ली है, वहीं अभी तक फाइनल शेड्यूल तय नहीं हुआ है कि किस टीम का सामना किससे होगा। इसका निर्धारण अंक तालिका के अनुसार होने वाला है।
अब टॉप-2 के लिए छिड़ेगी असली जंग
फिलहाल अंक तालिका में स्थिति कुछ इस प्रकार है:
गुजरात टाइटंस अगर अपने दोनों बचे हुए मुकाबले जीत जाती है, तो उसके 22 अंक हो जाएंगे और वह पहले स्थान पर बनी रहेगी। दूसरी ओर, RCB के पास भी दो मुकाबले बचे हैं। अगर वह दोनों जीतती है, तो उसके 21 अंक हो जाएंगे, जिससे वह टॉप-2 में पक्की जगह बना सकती है।
पंजाब किंग्स भी अगर अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो उसके भी 21 अंक हो जाएंगे। लेकिन चूंकि RCB का नेट रनरेट पंजाब से बेहतर है, तो RCB को दूसरे पायदान पर बढ़त मिल सकती है।
वहीं मुंबई इंडियंस के पास केवल एक मुकाबला बचा है। अगर वो जीतते हैं तो उनके 18 अंक हो जाएंगे, जिससे टीम टॉप-4 में तो रहेगी लेकिन टॉप-2 की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी।
बचे हुए लीग मुकाबलों का शेड्यूल:
टीम |
बचे मैच |
तारीखें और विपक्षी टीम |
गुजरात टाइटंस |
2 |
22 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स, 25 मई – चेन्नई सुपर किंग्स |
आरसीबी |
2 |
23 मई – सनराइजर्स हैदराबाद, 27 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स |
पंजाब किंग्स |
2 |
24 मई – दिल्ली कैपिटल्स, 26 मई – मुंबई इंडियंस |
मुंबई इंडियंस |
1 |
26 मई – पंजाब किंग्स |
इस शेड्यूल के अनुसार, लीग के अंतिम 5 दिन काफी अहम रहने वाले हैं क्योंकि यहीं से तय होगा कि क्वालीफायर-1 में कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी और कौन एलिमिनेटर खेलेगा।
क्या कहता है प्लेऑफ का फॉर्मेट?
आईपीएल प्लेऑफ का फॉर्मेट इस प्रकार होता है:
-
Qualifier 1: अंक तालिका की टॉप-2 टीमें आपस में भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।
-
Eliminator: 3 और 4 नंबर की टीमें भिड़ेंगी। हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
-
Qualifier 2: क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल खेलेगी।
इसलिए टॉप-2 में रहना बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि वहां से दो मौके मिलते हैं फाइनल में पहुंचने के लिए।