Ayodhya Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा देख राममय हुए UN महासभा के अध्यक्ष, बोले - काश में भी हो पता शामिल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 23, 2024

अमेरिका न्यूज डेस्क !! संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत आगमन पर अयोध्या में राम लला के अभिषेक समारोह पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह देश में शांति और प्रगति पर आगे की चर्चा को लेकर उत्सुक हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ्रांसिस ने सोमवार को कहा कि वह इस शुभ अवसर पर नई दिल्ली में आकर अभिभूत हैं, क्योंकि देश 'दूसरी दिवाली' मना रहा है। एक्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'नमस्ते इंडिया! इस शुभ अवसर पर नई दिल्ली आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। ..अगले कुछ दिनों में शांति, प्रगति, समृद्धि और निरंतरता पर सार्थक चर्चा की आशा है।

डेनिस फ्रांसिस भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत करते हैं। बता दें कि भारत-संयुक्त राष्ट्र संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस पांच दिनों के लिए भारत दौरे पर आये हैं.

हवाई अड्डे पर रुचिरा कंबोज ने उनका स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। फ्रांसिस 26 जनवरी को महाराष्ट्र के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे।


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.