ताजा खबर
बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||    IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा   ||    Petrol-Diesel Price 05 April 2025: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी,जानिए क्या है आज का भाव   ||    Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट   ||    US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीड...   ||    पति-पत्नी, प्राइवेट तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... परेशान होकर किया दोस्त का कत्ल, 9 टुकड़ों में मिली ला...   ||    नए बिल में क्या है '12 साल की लिमिट' वाला प्रावधान, जिससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम   ||    टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में 'कत्लेआम'... बेपरवाह ट्रंप बोले- बड़े बिजनेस को फर्क नहीं, जो कम...   ||    ऐसे पतियों को भोगना पड़ता है नर्क, शास्त्रों के अनुसार पत्नी संग ये 5 काम हैं महापाप!   ||    10 और 500 के नए नोटों पर RBI का अपडेट, अब पुराने नोटों का क्या होगा?   ||    मुस्लिमों की नाराजगी से JDU को कितना नुकसान, क्या बिहार चुनाव में होगा खेला?   ||    ‘मैंने सब कुछ आजमाया, भीख भी मांगी’, बेरोजगारी ने युवक का तोड़ा हौसला, LinkedIn पर किया ‘मौत’ का ऐला...   ||    वडोदरा हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, FSL रिपोर्ट में सामने आई स...   ||    बजट सेशन में वक्फ समेत 16 विधेयक पास, 100 फीसदी से ज्यादा कामकाज; जानें संसद का लेखा-जोखा   ||    4 अप्रैल का इतिहास: एक नजर महत्वपूर्ण घटनाओं पर   ||    Fact Check: वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा? यहा...   ||    प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों की भुगतान प्रणालियों के साथ यूपीआई को जोड़ने का प्रस्ताव दिया   ||    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास योजना का उद्घाटन किया   ||    IPL 2025: 300 का सपना देखने वाली SRH के फैंस ने लिए मजे, मजाक बनी काव्या मारन की टीम   ||    +++ 

भारत के 87 हजार लोगों ने 6 महीने में छोड़ी नागरिकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 22, 2023

मुंबई, 22 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में मानसून सत्र के दौरान ये जानकारी दी की इस साल जून तक भारत से 87 हजार लोग अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं।। संसद को दिए एक लिखित जवाब में जयशंकर ने कहा, 2011 से लेकर अब तक साढ़े 17 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका जाते हैं। दरअसल, लोकसभा सांसद पी चिंदबरम ने विदेशी मंत्री से सवाल किया था कि पिछले तीन सालों में कितने भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है। इसके बाद उन्होंने किन देशों की नागरिकता हासिल की और क्या नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 12 सालों में सबसे ज्यादा है।

जयशंकर ने बताया कि पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में भारतीय ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश करते रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने अपनी सुविधा के लिए दूसरे देशों की नागरिकता ली। विदेश मंत्री ने बताया कि 2020 में 85 हजार, 2021 में 1.63 लाख और 2022 में 2.25 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मेक इन इंडिया के तहत कई ऐसे प्रयास किए हैं, जिससे देश में रहते हुए ही नागरिकों की प्रतिभा को निखारा जा सके। सरकार ने स्किल और स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया है। जयशंकर ने यह भी कहा, विदेश में मौजूद भारतीय समुदाय हमारी संपत्ति है। हम उनसे बेहतर रिश्ते बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ने के लिए कई बदलाव लागू किए हैं। प्रभावशाली प्रवासी भारतीय हमारे लिए एसेट हैं और हम उनके जरिए देश के विकास के लिए कदम उठाते रहेंगे।

तो वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि 2021 में अमेरिका गए 7.88 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रहा, जहां 23,533 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ दी। इसके बाद तीसरे नंबर पर कनाडा और चौथे पर ब्रिटेन रहा। प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए भी भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अमेरिका की यात्रा के दौरान PM मोदी ने घोषणा की थी कि H1B वीजा वाले लोगों को अब अपना वर्क वीजा रिन्यू करवाने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। ये अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएंगे। इसके अलावा बेंगलुरु और अहमदाबाद में भी अमेरिकी कॉन्सुलेट ऑफिस खुलने का ऐलान किया गया था।

फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.