ताजा खबर
Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||    IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा   ||    Petrol-Diesel Price 05 April 2025: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी,जानिए क्या है आज का भाव   ||    Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट   ||    US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीड...   ||    पति-पत्नी, प्राइवेट तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... परेशान होकर किया दोस्त का कत्ल, 9 टुकड़ों में मिली ला...   ||    नए बिल में क्या है '12 साल की लिमिट' वाला प्रावधान, जिससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम   ||    टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में 'कत्लेआम'... बेपरवाह ट्रंप बोले- बड़े बिजनेस को फर्क नहीं, जो कम...   ||    ऐसे पतियों को भोगना पड़ता है नर्क, शास्त्रों के अनुसार पत्नी संग ये 5 काम हैं महापाप!   ||    10 और 500 के नए नोटों पर RBI का अपडेट, अब पुराने नोटों का क्या होगा?   ||    मुस्लिमों की नाराजगी से JDU को कितना नुकसान, क्या बिहार चुनाव में होगा खेला?   ||    ‘मैंने सब कुछ आजमाया, भीख भी मांगी’, बेरोजगारी ने युवक का तोड़ा हौसला, LinkedIn पर किया ‘मौत’ का ऐला...   ||    वडोदरा हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, FSL रिपोर्ट में सामने आई स...   ||    +++ 

फिल्म रिव्यु - Ghoomer

'लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक का खेल है', अभिषेक-सयामी की जोड़ी आपको भी अपनी जिंदगी की मुश्किलों से लड़ना सिखायेगी

Posted On:Friday, August 18, 2023

‘चीनी कम’, ‘पा’ और ‘पैडमैन’ जैसी कमर्शियल सुपरहिट और सोशल मैसेज देने वाली खास फिल्मों के लिए पहचान बनाने वाले निर्देशक आर. बाल्की एक बार फिर दर्शकों के लिए नई फिल्म 'घूमर' लेकर आए हैं। आर बाल्की इस बार ऐसी कहानी ले कर आये हैं , जिसमें निराशा और हताशा है, जिसमें उर्जा और उत्साह है, जिसमें जिंदगी से लड़ने का जज्बा है। सच कहूं तो अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और दूरदर्शी निर्देशक आर. बाल्की की असाधारण प्रतिभाओं से सजी ‘घूमर’ भारत में स्पोर्ट्स फिल्म्स के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है.

कैसी है फिल्म की कहानी :
'घूमर' एक महिला क्रिकेटर की असाधारण यात्रा को दर्शाने वाली फिल्म है, सैयामी खेर (Saiyami Kher) फिल्म में अनिका का किरदार निभा रही हैं, एक क्रिकेटर बनना चाहती हैं और इंडिया के लिए खेलना चाहती है। उसकी दादी यानी शबाना आजमी और अनिका का पूरा परिवार उसका साथ देता है। अनिका एक शानदार बल्लेबाज है, जो अपने दम पर महिला इंडियन क्रिकेट टीम में सेलेक्ट भी हो जाती है, लेकिन उसके साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है जो उससे तोड़ देता है, जिससे बाद उसकी जिंदगी में एक ऐसे इंसान यानी अभिषेक बच्चन की एंट्री होती जो उसकी जिंदगी को बदल देता है। अभिषेक बच्चन भी अपने अतीत के कारण डिप्रेशन और नशे की लत का शिकार है। लेकिन उसे भी इस लड़की को ट्रेनिंग देते हुए अपनी जिंदगी का मकसद मिलता है। फिल्म को देखते हुए कई बार आपकी आंखें भीग जाएंगी, तो कई बार आपको भी अपनी जिंदगी की मुश्किलों से लड़ने का हौसला मिलेगा।

एक्टिंग :
आर बाल्की और अभिषेक बच्चन जब भी एक साथ आए हैं, उन्होंने बड़े पर्दे पर कमाल किया है. पदम सिंह सोढ़ी की भूमिका में अभिषेक पूरी तरह से छा गए हैं. इससे पहले भी दसवीं, बिग बुल जैसी फिल्मों के साथ अभिषेक बच्चन ने ये साबित किया है कि वो एक बॉर्न एक्टर हैं और उन्हें सही प्रोजेक्ट की जरूरत है. सैयामी खेर ने अनिना की भूमिका से पूरा न्याय किया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज हो, हाथ के खोने पर अनिना का टूट जाना हो या फिर कोच के लिए गुस्सा, खेल के लिए जिद दिखाते हुए सैयामी हमें निराश नहीं करतीं. फिल्म फाडू में मंजिरी के बाद ये सैयामी का एक बेहतरीन किरदार है.

जीत के रूप में अंगद बेदी अच्छे हैं और शबाना आजमी ने फिर एक बार हमें एक्टिंग से प्रभावित करती हैं. लेकिन इवांका दास का यहां खास जिक्र होना जरूरी है, जिन्होंने इस फिल्म में पैडी यानी पदम सिंह सोढ़ी की गोद ली हुई ट्रांसजेंडर बहन रसिका का किरदार निभाया है. एक्टिंग के साथ साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग सभी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आती है.
सेकंड हाफ में अमिताभ बच्चन की एंट्री ऑडियंस के लिए कुछ खास सरप्राइजिंग नहीं है, क्योंकि जहां अभिषेक बच्चन और आर बाल्की हों और वहां अमिताभ बच्चन ना हों, ये तो हो ही नहीं सकता. बतौर क्रिकेट कमेंटेटर अमिताभ बच्चन की एंट्री फिल्म को और एक स्टार देने के लिए मजबूर कर देती है.

एक्शन और तकनीक :
आर बाल्कि के डायरेक्शन की बात की जाए तो इस बार भी वह हमेशा की तरह परफेक्ट हैं। कई जगह कहानी में वह बिना किसी डायलॉग के स्क्रीन पर अपना जादू चलाकर और स्टार्स की आंखों से सब कह देते हैं। फिल्म कहीं बोर या स्लो महसूस नहीं कराती, किसी भी स्पोर्ट्स फिल्म के लिए कैमरा वर्क और एडिटिंग उतना ही जरूरी है, जितना मैलोड्रामैटिक फिल्मों के लिए हीरोइन के आंसू. इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर है विशाल सिन्हा, जिन्होंने आर बाल्की के साथ उनकी फिल्म चुप में काम किया था. तो निपुण अशोक गुप्ता फिल्म के एडिटर हैं. इन दोनों की ये पहली स्पोर्ट्स फिल्म है लेकिन दोनों ने आर बाल्की के विश्वास को सही साबित किया है. कैमरा एंगल, वीडियो के बेहतरीन शॉट्स-मूवमेंट फिल्म को और भी मजेदार बनाते हैं.

कैसी है फिल्म :
'घूमर' महज एक फिल्म नहीं है; यह एक ऐसी कहानी है जो विश्वास दिलाती है कि सपने पूरे हो सकते हैं. आप में जिद हो, हिम्मत हो तो दुनिया की कोई ताकत आपके ख्वाबों को पूरा होने से नहीं रोक सकती. यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर में एक मील का पत्थर साबित होगी। आपको अपने बच्चों के साथ यह फ़िल्म थिएटर में जा कर जरूर देखना चाहिये.

फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.